सिटीलैंड में जल्द पुलिस चौकी

गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर का सिटी लैंड एसोसिएशन ने किया स्वागत

* अन्य सभी परेशानियों को जल्द दूर करने का करेंगे प्रयास
अमरावती/दि.6 महाराष्ट्र के आवास, गृह (ग्रामीण), स्कूली शिक्षा, सहकारिता और खनन राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर शहर दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने सिटीलैंड मार्केट परिसर में साधना सहकारी बैंक लि. को सदिच्छा भेंट दी और सिटीलैंड मार्केट एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान डॉ. पंकज भोयर ने सिटीलैंड मार्केट एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि, जल्द ही सिटीलैंड मार्केट परिसर में एक पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी.
इस दौरान डॉ. पंकज भोयर सिटीलैंड एसो. के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए. सिटीलैंड एसोसिएशन द्वारा उन्हें एक ज्ञापन दिया गया. जिसमें सिटी लैंड परिसर, बिजीलैंड और ड्रीमलैंड में हो रही चोरी की घटनाओं और असुरक्षा के माहौल की बात कही गई थी. इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ. भोयर ने तत्काल एसपी विशाल आनंद से फोन पर बात की और इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए. साथ ही सिटीलैंड मार्केट एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि, जल्द ही सिटीलैंड परिसर में एक पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सिटीलैंड व अन्य मार्केट परिसरों में भी सुरक्षा व्यवस्था कडी की जाएगी.
इस कार्यक्रम के दौरान सिटीलैंड मार्केट एसोसिएशन की तरफ से गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर का शाल-श्रीफल प्रदान कर सत्कार भी किया गया. संत कंवरराम साहिब कंवर धाम के गद्दीनशीन संत साईं राजेशलाल साहिब कंवर, शिवधारा आश्रम के संत साईं डॉ. संतोषदेव महाराज, साधना सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा, सिटी लैंड व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश हरवानी, बिजीलैंड व्यापारिक व सोशल एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सबलानी, सचिव बंटी पारवानी, ड्रीम लैंड व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव क्रिशवानी, एड. वासुदेव नवलानी, साधना सहकारी बैंक अमरावती शाखा की व्यवस्थापक साक्षी गेमनानी, अधिकारी मंडलेकर, सिटीलैंड एसोसिएट के घनश्याम पिंजानी, विदर्भ सिंधी विकास परिषद अमरावती जिला के अध्यक्ष तुलसी सेतिया, सर्वश्री अनूप हरवानी, मोहनलाल आहूजा, मोहनलाल मंधान, सुरेंद्र पोपली, जगदीश छतवानी, ओमप्रकाश पुंशी, शंकर हरवानी, बिट्टू संतवानी, जयप्रकाश मेहता, सुनील छतवानी, बाबूलाल हरवानी, शिव चावला, पूरण लाला, संजय लालवानी, अजय बत्रा, संतोष नाथानी, गोपीसेठ मतानी, संजय बजाज आदि उपस्थित थे.
कार्यक्रम की सफलतार्थ साधना सहकारी बैंक के जगदीश वंजानी, घनश्याम खुबचंदानी, केशव धकाते, गिरधारी गुरनानी, विक्की बाथो आदि ने प्रयास किए. संचालन जगदीश वंजानी व तुलसी सेतिया ने किया. आभार मंजू आडवानी ने माना.

* साधना सहकारी बैंक को दी सदिच्छा भेंट
सिटीलैंड मार्केट परिसर के दौरे के वक्त डॉ. पंकज भोयर ने साधना सहकारी बैंक लिमिटेड को भी सदिच्छा भेंट दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि, बैंक के उद्घाटन के वक्त उन्हें भी यहां पर पहुंचना था, लेकिन कुछ अन्य कार्यो के कारण वे यहां पर नहीं आ सके थे. इसलिए इस बार वे यहां पर आए हैं. इस दौरान उन्होंने साधना सहकारी बैंक का मुआयना किया और बैंक के कार्यों की प्रशंसा भी की. साधना सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा ने गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर का बैंक परिसर में स्वागत किया.

Back to top button