साहेबराव गजभिए व यादवराव देशमुख का मरणोपरांत नेत्रदान

दिशा इंटरनेशनल आय बैंक में दो नेत्रदान

अमरावती / दि.24 – स्व. श्री साहेबराव वासुदेवराव गजभिए और स्व. श्री यादवराव बापूराव देशमुख का हाल ही में निधन हो गया. परिवार के व्यक्ति के निधन से इस दु:ख के समय में भी गजभिये व देशमुख परिवार ने मानवता का उज्वल आदर्श दिया. अपने प्रिय व्यक्ति की स्मृति में कोई जरूरतमंद इस सुंदर दुनिया को देख सके. यह उद्देश्य मन में रखकर दोनों परिवारों ने नेत्रदान का निर्णय लिया.
इसके लिए उन्होंने दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन संचालित धर्मदाय दिशा इंटरनेशनल आय बैंक से संपर्क साधा. दिशा ग्रुप के सचिव स्वप्निल अरूण गावंडे, आय बैंक के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मनीष तोेटे, डेप्यूटी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अंकित हरवानी, हिमांशु बंड, अनिल देशमुख ने सामने आकर मरणोपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की. इस पवित्र कार्य के संबंध में दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन व दिशा इंटरनेशनल आय बैंक के अध्यक्ष कुंदा अरूण गावंडे और सचिव स्वप्निल अरूण गावंडे ने दोनों परिवार का आभार माना.

 

Back to top button