शहर के मुख्य चौक व आठवडी बाजार के रास्तों पर पडे गढ्ढे

वाहन चालकों सहित राहगीरों को हो रही परेशानी

दर्यापुर/दि.10– शहर के मुख्य बाजारपेठ हरी टॉकिज चौक, आठवडी बाजार के मुख्य रास्ते पर गढ्ढे पडने की वजह से वाहन चालकों और पैदल चलनेवाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड रहा है.
विशेषत: बाजार के दिन इन रास्तों पर बडे प्रमाण में भीड रहती है. जिससे दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. बारिश आती है तब इन खड्डों में पानी जमा हो जाता है तब परिस्थिति और भी विकट हो जाती है. नागरिकों ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को खड्डों की समस्याओं से अवगत करवाया. लेकिन संबंधित विभाग द्बारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गये.
स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने शिकायत करने के बाद भी ठोस उपाय योजना नहीं किए जाने पर व्यापारियों और नागरिको में नाराजगी है. तत्काल इस रास्ते की दुरूस्ती किए जाने की मांग की गई है. अन्यथा नागरिकों ने तीव्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है.

 

Back to top button