स्वामी ग्रुप के देशमुख हाईलाइफ सिटी में शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा

श्री गजानन महाराज विजयग्रंथ पारायण आस्थापूर्वक

* आज शाम श्री की सुंदर, भव्य पालखी निकलेगी
* परसों विधि विधान से होगी स्थापना
अमरावती/ दि.7 – स्वामी ग्रुप के रहाटगांव में निर्माणाधीन देशमुख हाईलाइफ सिटी में श्री संत गजानन महाराज की सुंदर और भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. इस उपलक्ष्य आज एक दिवसीय भव्य पारायण, नाम जप, कीर्तन महोत्सव आयोजित किया गया. बडी संख्या में भावकों ने विजयग्रंथ पारायण में भाग लिया.
स्वामी ग्रुप ने बताया कि सबेरे 8 बजे से प्रारंभ हुए श्री गजानन महाराज विजय ग्रंथ पारायण में शीतल जी पुंड ने उपस्थितों को विजयग्रंथ पारायण करवाया. उन्हें संपूर्ण विजयग्रंथ मुखोदगत है. गजानन महाराज श्रध्दालु उत्साह और आस्था से सहभागी हुए. विशेषकर महिलाओं की संख्या काफी रही.
स्वामी ग्रुप ने बताया कि आज शाम 5 बजे श्री की रथयात्रा अर्थात पालखी यात्रा निकाली जायेगी. नाना-नानी पार्क हर्षराज चौक कठोरा नाका से शेगांव, पंचवटी होते हुए रहाटगांव में देशमुख हाईलाइफ सिटी पहुंचेगी. पालखी यात्रा का भक्तों द्बारा जगह- जगह स्वागत होगा. स्वामी ग्रुप ने बताया कि कल बुधवार 8 अप्रैल को सबेरे 9 बजे से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आरंभ होगा. शुक्रवार 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे मुख्य अनुष्ठान आयोजित है. जिसमें सोनी मराठी फेम पंकज महाराज पोहोकर विशेष रूप से संगीतमय कीर्तन, नामजप प्रस्तुत करेंगे. उपरांत कलशारोहण प्राण प्रतिष्ठा की विधि व अनुष्ठान होगा. तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद रखा गया है.
अत्यंत सुंदर, आकर्षक मंदिर
आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण इस रेसीडेंशियल ले-आउट में संत गजानन महाराज का बडा ही सुंदर आकर्षक, भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. उसी प्रकार श्री की अत्यंत आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जा रही है. संपूर्ण विधि विधान और शास्त्रोक्त पध्दति से प्राण प्रतिष्ठा होने से स्वामी ग्रुप ने सभी से देशमुख हाईलाइफ रेसीडेंशियल ले-आउट रहाटगांव पधारने का अनुरोध किया है. यह ले- आउट एक फायदेमंद निवेश के साथ साथ प्रकृति की गोद में बसने जैसा और उतना ही आधुनिक रहने का दावा स्वामी ग्रुप ने किया है.

Back to top button