प्रणव हाडे जिला संगठन पद पर नियुक्त

अमरावती/दि.12 -चिकित्सा क्षेत्र में प्रभावी पहचान रखने वाली आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा प्रणव हाडे को जिले के नैचरोपैथी जिला संगठन पद पर नियुक्त किया गया है. आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन संस्था भारत सहित विदेशों में भी आयुष चिकित्सा क्षेत्र के प्रसार-प्रचार और विकास के लिए कार्यरत है. हाल ही में 1 फरवरी को छत्रपति संभाजीनगर में आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन का महाराष्ट्र एसोसिएशन संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में महाराष्ट्र के आयुर्वेद होम्योपैथी, योगा, नैचरोपैथी, यूनानी और एक्युपंक्चर क्षेत्र से जुडे अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे. अधिवेशन में आयुष चिकित्सा के प्रचार, प्रसार और संगठनात्मक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इसी दौरान कई लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां भी दी गई. इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. नितिनराजे पाटिल, चेयरमन डॉ. सतीश कराले, अध्यक्ष डॉ. बाबूराव कानडे, डॉ. अभिजीत कवठकर सहित अन्य पदाधिकारी बडी संख्या में मौजूद रहे. इस नियुक्ति के बाद प्रणव हाडे का विभिन्न स्तरों से अभिनंदन किया जा रहा है.

Back to top button