प्रणव हाडे की आयुष इंटरनैशनल मेडिकल एसोसिएशन में अमरावती जिला संयोजक पद पर नियुक्ति

छत्रपति संभाजी नगर में संपन्न हुआ महाअधिवेशन

अमरावती /दि.9 – डॉक्टर एवं आयुष चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली आयुष इंटरनैशनल मेडिकल एसोसिएशन ने प्रणव हाडे को अमरावती जिले का नैचरोपैथी जिला संयोजक नियुक्त किया है. आयुष इंटरनैशनल मेडिकल एसोसिएशन भारत सहित विदेशों में भी आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक विकास के लिए कार्यरत है.
छत्रपति संभाजीनगर में 1 फरवरी को आयुष इंटरनैशनल मेडिकल एसोसिएशन का महाराष्ट्र राज्य महाअधिवेशन संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में राज्यभर से आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, नैचरोपैथी, यूनानी एवं एक्यूपंक्चर क्षेत्र से जुड़े अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे. अधिवेशन में आयुष चिकित्सा के प्रचार, प्रसार और संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां भी की गईं. इस अवसर पर एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन डॉ. नितीनराजे पाटील, चेयरमैन डॉ. सतीश कराले, अध्यक्ष डॉ. बाबुराव कानडे, डॉ. अभिजित कवठकर सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. प्रणव हाडे की इस नियुक्ति से अमरावती जिले में नैचरोपैथी एवं आयुष चिकित्सा के कार्य को नई दिशा मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है. उनकी नियुक्ति पर विभिन्न स्तरों से उनका अभिनंदन किया जा रहा है.

 

Back to top button