हिंगणघाट की साक्षी बनीं अनमोल दर्शिता जी
मुंबई में हुआ दीक्षा समारोह

* संयम रंग उत्सव का भव्य आयोजन
अमरावती/दि.9 – महानगर चेंबर के अध्यक्ष सुरेश जैन के साले साहब हिंगणघाट निवासी नरेंद्र बैद की सुपुत्री साक्षी ने रविवार को मुंबई के बोरीवली में हुए भव्य संयम रंग उत्सव आयोजन में जैन दीक्षा ग्रहण की. उन्हें साध्वी अनमोल दर्शिता जी नाम दिया गया है. पांच दिवसीय उत्सव में 50 हजार से अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित थे.
समारोह में 64 जैन धर्मावलंबियों ने दीक्षा ली. जिनका एक साथ वरघोडा कांदीवली से बोरीवाली तक आयोजित किया गया. प्रमोद महाजन स्पोर्टस् मैदान से नवकारसी पश्चात वर्षीदान वरघोडे ने मलाड वेस्ट से सुबह ठीक 10 बजे सभी समाजबंधु-भगिनी सहभागी हुए थे. रविवार को दीक्षा ग्रहण की सभी विधि सबेरे से लेकर दोपहर 1 बजे संपन्न हुई. दीक्षार्थियों में वकील, सीए, इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अन्य उच्च शिक्षित का समावेश रहा. अद्वितीय महापूजा और आरती का भव्य समारोह दीक्षा प्रदाता पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय योगतिलक रीश्वरजी मसा ने संपन्न करवाई. विदर्भ से भी बडी संख्या में समाजबंधु-भगिनी दीक्षा समारोह के साक्षीदार बने.





