16 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्धा में
हिंदी विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में होगी शामिल

वर्धा /दि.11- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के 6 वें दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगी. उनके स्वागत की जोरदार तैयारी शुरु है. गुरुवार 9 अप्रैल को जिलाधिकारी वान्मथी सी. ने हिंदी विद्यापीठ परिसर को भेंट देकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर कुलगुरु कुमूद शर्मा उपस्थित थी.
हिंदी विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह 16 अप्रैल को सुबह 11.25 बजे टैगोर सांस्कृतिक संकुल के निराला सभागृह में आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति व विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू बतौर प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देगी. इस समारोह में राज्यपाल विष्णुदेव शर्मा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, शिक्षा राज्यमंत्री व पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, कार्य परीषद के सदस्य प्रा. सुरेंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रा. कुमूद शर्मा दीक्षांत उपदेश देगी. विश्वविद्यालय के इतिहास में दीक्षांत समारोह के लिए पहली बार राष्ट्रपति आ रही है. इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व अन्य सम्मान व पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे. वर्ष 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भेंट देकर दूर शिक्षा निदेशालय का उद्घाटन किया था. दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए विश्वविद्यालय ने विविध समितियों का गठन किया है. कुलगुरु प्रा. कुमूद शर्मा ने समन्वय समिति, स्वागत समिति, पदवी व प्रमाणपत्र वितरण समिति, माध्यम समिति, यातायात व अन्य समितियों के साथ बैठक लेकर कार्यक्रम को सुचारु संपन्न करने के लिए आवश्यक सूचना दी. यह भी पता चला है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेवाग्राम के गांधी आश्रम को भी भेंट देगी.