गर्मी में बाजार में बढे फल-सब्जियों के दाम
आम, तरबूज, खरबूज, कच्ची कैरी की खरीददारी बढी

* ताजा आचार और शरबत, आमरस का लुफ्त उठा रहे लोग
अमरावती /दि.9 -गर्मी का मौसम अब अपने पूरे जोश पर है और इसके साथ ही बाजार में ताजे फल, सब्जियां और कैरी की भरमार देखने को मिल रही है. लेकिन इस बार इन ताजे उत्पादों के दामों में भी उल्लेखनीय वृध्दि देखी जा रही है. आमतौर पर गर्मी के मौसम में फल और सब्जियों की मांग बढ जाती है. जिस कारण कीमतों में हल्की बढोत्तरी देखी जा रही है. हालांकि गर्मी में मिलनेवाले इन ताजे फल और सब्जियां स्वाद और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है, लेकिन उनका बजट पर असर भी साफ नजर आ रहा है.
इस साल सबसे ज्यादा प्रभाव आम, लिची, तरबूज, बैगन, तुरई जैसी वस्तुओं के दामों पर पडा है. खासकर आम और कैरी का सीजन आते ही इनकी डिमांड बढ गई है. जिससे कीमतों में कुछ बढोतरी हुई है. इस गर्मी में ताजे फल और सब्जियां बाजार में आ चुकी है. लेकिन किमतों में बढोतरी ने कई लोगों को बजट में थोडा बदलाव करने को मजबूत कर दिया है. हालांकि इन बढी हुई कीमतों के बावजूद स्वास्थ्य की दृष्टि से यह उत्पाद बेहद फायदेमंद है. गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए यह फल और सब्जियां सबसे उपयुक्त है. बस आपको थोडी अधिक कीमत चुकानी पड रही है. खासकर आम का सीजन शुरू होते ही इसके दामों में भारी उछाल आया है. लालपट्टा और बादाम, आम, देशी- विलायती कैरी , तरबूज, खरबूज की आवक बढ रही है.
सब्जी के दाम प्रति किलो : प्याज सफेद/ लाल- 20/ 30 रूपए आलू सफेद – 30 रूपए, लसन – 100 रूपए, अदरक – 100 रूपए, टमाटर- 30 रूपए, बैगन – 60 से 80 रूपए, भर्ता बैगन – 50 रूपए, फूल गोबी – 80 रूपए, पत्ता गोबी- 40 रूपए, पालक – 80 रूपए, मेथी- 60 रूपए, करेला 60 रूपए, बरबटी- 80 रूपए, ढेमसे – 80 रूपए, हरा धनिया – 60 रूपए, ककडी – 70 रूपए, भिंडी- 60 रूपए, गवार-80 रूपए, शिमला मिर्च- 80 रूपए, बीट- 60 रूपए, कच्ची कैरी- 120 रूपए किलो





