अमरावती में प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया
गुड़ तुला, अन्नदान और शैक्षणिक सामग्री वितरण के विविध उपक्रम

अमरावती/दि.2 – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के शहर जिलाध्यक्ष प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख के जन्मदिन के अवसर पर अमरावती शहर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया. मित्रपरिवार और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जन्मदिन उत्साहपूर्ण वातावरण में सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया.
इस अवसर पर गौरक्षण परिसर में गुड़ तुला कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही जरूरतमंद नागरिकों के लिए ‘नानक रोटी’ के माध्यम से अन्नदान किया गया. स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर शिक्षा को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया. शहर के विभिन्न भागों में केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की.
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सामाजिक कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया. मित्रपरिवार द्वारा आयोजित इन उपक्रमों से शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रथमेश कोचर, संदेश खिलारे, डॉ. अभिजीत पवार, रोशन कडू, कुणाल विधले, निखिल देशमुख, हितेश शेलके, रवींद्र गडेकर, आकाश हिवसे, प्रफुल डोंगरे, राहुल खुरसाण, निखिल भोजे, विशाल बोरखडे, मंगेश भटकर, अजित कालपांडे, गौरव ठाकूर, मनोज गावंडे, मोहन चोरे, सचिन रिठे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किए.





