सातूर्णा परिसर में पकडा गया देह व्यापार का अड्डा

राजापेठ थाना क्षेत्र में क्राईम ब्रांच ने मारा छापा

* भव्यदीप अपार्टमेंट में महिला चला रही थी चकलाघर
* संचालक महिला सहित दो युवतियां व दो ग्राहक धरे गए
अमरावती/दि.1 – स्थानीय राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शिलांगण रोड पर सातूर्णा एमआईडीसी परिसर स्थित भव्यदीप अपार्टमेंट में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे पर आज शहर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा छापामार कार्रवाई की गई. जहां से देह व्यापार का अड्डा चलानेवाली महिला सहित दो अन्य युवतियों को कब्जे में लिया गया तथा वहां मौजूद दो ग्राहकों को भी पुलिस द्वारा पकडा गया.
छापे की इस कार्रवाई के दौरान अपराध शाखा के दल ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री को भी बरामद किया तथा सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु की गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आगे चलकर और भी कुछ लोगों के नाम सामने आने की पूरी संभावना है. अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने बताया कि, यह कार्रवाई अमरावती शहर में लगातार बढ रही अवैध गतिविधियों पर अंकूश लगाने के उद्देश्य से की गई.

Back to top button