पत्रकारों के लिए मानसोपचार सुविधा

यवतमाल के डॉ. श्रीकांत मेश्राम की पहल

यवतमाल /दि.21 – समाज के लिए अपनी लेखनी से योगदान करने वाले पत्रकारों का मानसिक, भावनिक स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए शहर के मानसोपचार विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत मेश्राम ने पहल की है और कल रविवार 22 मार्च को सुबह 9 बजे से दत्त चौक स्थित माइंड केयर अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया है. शिविर का पत्रकारों से अवश्य लाभ लेने का आवाहन भी डॉ. श्रीकांत मेश्राम, तरुलता श्रीरामे, अमित कांबले ने किया है.
डॉ. मेश्राम ने यह भी कहा कि, पत्रकार चाहे तो अपने परिवार के सदस्यों को भी इस शिविर में जांच, उपचार के लिए ला सकते हैं. उनका कहना रहा कि, आज के आपाधापी भरे दौर में मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण हो चला है. मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखना एक चुनौती बना हुआ है. डॉ. मेश्राम ने माइंड हेल्थ कार्ड उपक्रम भी शुरु किया है. जिसके माध्यम से अधिकाधिक लोगों को अधिक अवधि तक उपचार उपलब्ध किया जा रहा है. समाज ने स्वस्थ मन बेहतर विचार प्रस्तुत कर सकता है. जिसका क्रियान्वयन भी उचित ढंग से हो.

Back to top button