प्यारे खान को मुुंबई बुलाकर दिये निर्देश

डीसीएम सुनेत्रा पवार ने लिया मामला गंभीरता से

* मंत्रालय में 75 फाइलों का हडबडी में निपटारा
मुंबई/दि.17 – मंत्रालय में डीसीएम अजीत पवार के निधन के दिन ही एक साथ अल्पसंख्यक विभाग की 75 फाइलों के निपटारे के संदर्भ में नई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने गंभीरता से पडताल शुरु की है. खबर है कि, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान को नागपुर से मुंबई बुलाया गया है. उनसे अल्पसंख्यक संस्थानों में कथित भ्रष्टाचार की जानकारी मांगी गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीसीएम सुनेत्रा पवार ने अल्पसंख्यक शालाओं, संस्थाओं में किस प्रकार बोगस विद्यार्थियों की भर्ती हो रही है, इसकी जानकारी भी तलब की है. मुख्यमंत्री द्वारा 75 संस्थाओं की मान्यता रद्द किये जाने का राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने स्वागत किया है. आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने अन्य संस्थाओं की भी सीआईडी जांच की मांग रखी है.
प्यारे खान द्वारा अकोला जिले के सलीम जकेरिया उर्दू मिडल स्कूल पातुर और सैयद गफार सैयद हुसैन मिडल स्कूल पातुर में उजागर हुआ. अनियमित कामकाज को देखते हुए स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश दिये जाने की जानकारी प्यारे खान ने दी. प्यारे खान ने कहा कि, अल्पसंख्यक संस्थाएं स्थापित कर पैसे हडपने का अड्डा बन गये हैं. शीघ्र ही प्रदेश की सभी 8500 अल्पसंख्यक शालाओं की जांच की घोषणा भी प्यारे खान ने की है.
उल्लेखनीय है कि, गत 28 जनवरी को अजीत दादा की विमान हादसे में मृत्यु हो गई. ऐसे में खबर आयी कि, उसी दिन मंत्रालय से 75 फाइलें आनन-फानन में निपटाई गई. जिस पर युवक कांग्रेस के अक्षय जैन ने आक्षेप किया. ऐसे में मुख्यमंत्री ने आदेश पर रोक लगाई. जांच करने की भी बात कही. यहीं विषय डीसीएम के रुप में सुनेत्रा पवार ने गंभीरता से लिया है. तडका-फडकी अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष को मुंबई बुलाया गया है.

Back to top button