अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, 57 टन गैस जब्त
अहिल्यानगर में बडी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

अहिल्यानगर/दि.25 – स्थानीय अपराध शाखा ने यहां गैस संकट के बीच अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा मारकर 57 टन लगभग 30 लाख की गैस जब्त की. कुल सामग्री मिलाकर 2 करोड का माल पकडे जाने की जानकारी अपराध शाखा ने दी और बताया कि, 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. उनमें सचिन आबा बोधले (31), माणिक बालाजी गुट्टे (32), उल्हास जीवन कवडे (32) और अमृत बालासाहब ठोकल (33) का समावेश है. उनके विरुद्ध अहिल्यानगर थाने में एस्मा कानून के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के साथ विस्फोटक संबंधी अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि, छापे में तीन गैस टैंकर, टेम्पो, 18 खाली सिलेंडर, 2 भरी हुई गैस टंकियां जब्त की गई. निरीक्षक किरण कबाडी ने बताया कि, हिंदूस्थान पेट्रोलियम कंपनी के तीन टैंकर से भारत गैस कंपनी के व्यावसायिक गैस टंकियों में अवैध रुप से रिफिलिंग किया जा रहा था. कामरगांव के जंगल में यह छापा मारा गया. इसके पहले सोलापुर रोड पर भी अवैध गैस रिफिलिंग का केंद्र पकडा गया था.





