मनोज बेनीवाल के दारु अड्डे पर छापा

होली से पहले पुलिस की गश्त तेज

अमरावती /दि.28 – होली के हुडदंग पर अंकुश रखने शहर पुलिस तत्पर है. पुलिस ने अपनी पट्रोलिंग बढा दी है. शराब के अवैध अड्डों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कडी में अपराध शाखा ने फ्रेजरपुरा थानांतर्गत परिहारपुरा वडाली निवासी मनोज बेनिवाल के घर के सामने आंगन में हाथ भट्टी की शराब अड्डे पर छापा मारा. लगभग 52 हजार रुपए का माल जब्त किया गया. उसी प्रकार हाथ भट्टी शराब और सडा हुआ मोहा एवं अन्य सामग्री नष्ट की गई.

Back to top button