रेल्वे पुलिस ने दुपहिया चोर दबोचा

बडनेरा रेल्वे बुकिंग क्लर्क की दुपहिया हुई थी चोरी

अमरावती/दि.8– बडनेरा रेल्वे सटेशन के बुकिंग क्लर्क की कार्यालय के पास से दुपहिया चुराने वाले वाहन चोर को बडनेरा रेल्वे पुलिस ने पकडकर दुपहिया वाहन जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम अमरावती के जय श्रीरामनगर निवासी अक्षय संजय गवई (29) है.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा रेल्वे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क के रुप में कार्यरत रुपेश बागडे ने 31 मार्च को अपनी बजाज सिटी-100 मोटर साइकिल बडनेरा रेल्वे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के सामने खडी रखी थी. वह दुपहिया किसी ने चुरा ली थी. मामले की शिकायत बडनेरा रेल्वे थाने में दर्ज की गई थी. थानेदार अर्चना गाढवे ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस उपनिरीक्षक बागुल, हेडकांस्टेबल राहुल हिरोडे, दावर खान, शंकर नेहारे, पवन वघारे, शरद जुनघरे, उल्हास जाधव के दल ने ेजांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जय श्रीरामनगर निवासी अक्षय गवई को दबोचकर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली. इस आरोपी पर अमरावती शहर में चोरी के मामले दर्ज है. बडनेरा रेल्वे पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Back to top button