होली पर रेलवे की बड़ी सौगात

उधना-मालदा टाउन रूट पर नई ट्रेन

* राजकोट-महबूब नगर साप्ताहिक सेवा का विस्तार
अकोला/दि.21 – होली के मद्देनज़र यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल्वे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. एक नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू करने के साथ ही एक अन्य साप्ताहिक ट्रेन की सेवाएं भी बढ़ा दी गई हैं. रेल प्रशासन ने उधना से मालदा टाउन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन कुल 8 फेरियां लगाएगी. गाड़ी संख्या 03418 (उधना – मालदा टाउन) 2 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक हर सोमवार प्रस्थान: 12:30 बजे, आगमन: बुधवार 05:55 बजे करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03417 (मालदा टाउन – उधना) का 28 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक हर शनिवार प्रस्थान: 12:15 बजे व आगमन: सोमवार 02:15 बजे होगा. इस ट्रेन का दोनो की यात्रा के दौरान चलथान, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाईचा, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, मदन महल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का स्टेशन पर ठहराव रहेगा. इस ट्रेन में एसी थ्री-टियर, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच उपलब्ध रहेंगे.
इसी तरह मध्य रेल द्वारा राजकोट-महबूबनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (09575/09576) की सेवाओं का विस्तार किया गया है. गाडी संख्या 09575 राजकोट-महबूबनगर 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार तथा गाडी संख्या 09576 महबूबनगर-राजकोट 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक हर मंगलवार चलाई जाएगी. इस ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से टिकट आरक्षण के लिए आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का उपयोग करने की अपील की है. होली के दौरान इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Back to top button