राजसिंघ छाबड़ा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम का आयोजन

अमरावती/दि.20 – लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य एवं कोषाध्यक्ष राज सिंह छाबड़ा का जन्मदिवस अत्यंत स्नेहपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं.
राज सिंह छाबड़ा गुरुद्वारा सेवा कार्यों के साथ-साथ लायंस क्लब में कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं. उनका संपूर्ण जीवन सेवा भावना को समर्पित है. वे अपने विनम्र स्वभाव, सरलता एवं मधुर व्यवहार के लिए सभी के बीच विशेष पहचान रखते हैं. क्लब के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. यह आयोजन स्नेह, सम्मान एवं सेवा भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनीष दारा, सचिव रोहित खुराना, सहित डॉ. लक्ष्मीकांत राठी, राजेंद्र जाधव, मनोज भेंडे, डॉ निक्कू खालसा, रविश सरविया, आशीष पेटे , तेजस आंबडकर, संजय देशमुख, अरुण कलबंदे, सुशील सरडा, सारंग राउत, ऋषभ चांडक, राहुल चड्ढा, डॉ. रोहन देशमुख, राजेश छाबड़ा, पंकज छाबड़ा, हर्षद जवारकर, प्रदीप कोल्हे, मनीष खंडेलवाल एवं रतनदीप बग्गा उपस्थित रहे.





