राजस्थान पुलिस पहुंची अमरावती

दो महिला और एक बच्चे को लिया अपने कब्जे में

अमरावती/दि.7- राजस्थान से लापता दो महिला और एक बच्चे की तलाश में राजस्थान पुलिस आज अमरावती पहुंची. यह दोनों महिला और एक बच्चा राजस्थान के शिकरी जिले से लापता थे. उन्हें गाडगे नगर पुलिस की सहायता से विलास नगर से कब्जे में लेकर पुलिस राजस्थान रवाना हो गई हैं.
जानकारी के मुताबिक शिकरी जिले से दो महिला और एक बच्चा लापता थे. उनकी लोकेशन अमरावती में बताई जा रही थी. इस जानकारी के आधार पर राजस्थान पुलिस अमरावती पहुंची और गाडगे नगर पुलिस से संपर्क किया. गाडगे नगर पुलिस की सहायता से राजस्थान पुलिस के दल ने विलास नगर परिसर में कार्रवाई करते हुए दोनों महिला और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. पश्चात आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर राजस्थान रवाना हो गई है.

Back to top button