अनिल अग्रवाल और दिनेश बूब के चयन से राजस्थानी समाज गदगद
संपादक अनिल अग्रवाल को समाज के सभी वर्गों से बधाई और अभिनंदन का तांता

अमरावती/दि.20 – राजस्थानी हितकारक मंडल के अध्यक्ष तथा दैनिक अमरावती मंडल के संपादक अनिल जुगलकिशोरजी अग्रवाल के आज अमरावती महापालिका के स्वीकृत सदस्य चुने जाने से समस्त राजस्थानी समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है. अग्रवाल, माहेश्वरी, ओसवाल, राजस्थानी ब्राह्मण महासभा, राजपुरोहित महासभा और सभी राजस्थानी समाज बंधुओं ने अनिल अग्रवाल के चयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर संदेशों की भरमार है. अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल ने भी खुल दिल से सभी की बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अमरावती में राजस्थानी समाज के हित में ठोस और दूरगामी सकारात्मक प्रयत्नों के कार्य करने की बात कही. राजस्थानी समाज ने दिनेश बूब के भी स्वीकृत सदस्य के रुप में मनपा सदन पहुंचने पर खुशी जाहीर की है. बूब का अनुभव समाज को काम आने की अपेक्षा व्यक्त की है. बूब चार बार मनपा नगरसेवक रह चुके हैं.
मनपा पहुंचे गणमान्य
अनिल अग्रवाल के अमरावती मनपा के मनोनीत सदस्य बनाये जाने की खुशखबर प्राप्त होते ही दोपहर 12.30 बजे राजस्थानी हितकारक मंडल के सचिव रामेश्वर गग्गड के नेतृत्व में सैकडों मान्यवर मनपा पहुंच गये थे. फूलों के बुके और मिठाई से अनिल अग्रवाल का मुंह मीठा कर बधाई व शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा. रामेश्वर गग़्गड (सचिव), पं. देवदत्त शर्मा, किशोर गोयंका, सुरेश साबू, उर्मिला कलंत्री (महिला अध्यक्ष), किरण मुंधड़ा, अमित मंत्री (युवा अध्यक्ष) प्रा.जगदीश कलंत्री, जुगलकिशोर गट्टानी, राजेंद्र सोमानी, कमलकिशोर मालानी, प्रा विजय भांगड़िया, सुरेश जैन, पुरुषोत्तम मूंधड़ा, अशोक सोनी, देवदत्त जोशी, गोपाल राठी (सायत), बंकटलाल राठी, गोपाल चांडक (श्रीनिवासा), अनिल नरेड़ी, राजेंद्र मोहता, शांतिलाल कलंत्री, श्याम शर्मा (रक्तदान), मुकेश छाँगनी , संजय अग्रवाल (तलवेल), मुकेश लोहिया, एड. नंदकिशोर कलंत्री, प्रवीण चांडक, नौका महाराज, संदीप राठी, अजय मंत्री, हुक्मीचंद खंडेलवाल, रमेश साबद्रा, अनिल कोठारी, संजय मुनोत, संतोष कासट, किरन समरा, श्रीकिशन व्यास, खुशाल जोशी, राजेश मित्तल, गौरव लूणावत, एड. गोपाल बजाज, कृष्णकांत लाहोटी, प्रमोद राठी (भातकुली), घनश्याम वर्मा, कमल सोनी, राजेंद्र सोमानी, राजेंद्र केडिया, डॉ. रवींद्र खेतान, प्रकाश काकानी, संजय खंडेलवाल, विशाल राठी, विजय रोहतास, सुरेश ज. राठी, श्रीनिवास टवाणी (बाबूसेठ), अजय चौधरी, सुरेश रतावा, विजय खंडेलवाल (वीर हनुमान), विजुभाईजी खंडेलवाल, कमल खंडेलवाल, राजू चुड़ीवाला, संजय नवरंग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हनुमानसेठ अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, नीलेश डागा, नरेश तिवारी, विजय अग्रवाल ( मामा), ओमप्रकाश चांडक, अशोक जाजू, आनंदीलाल डागा, रामप्रकाश गिल्डा, लक्ष्मीकांत आसोपा, राजेंद्र वर्मा, शरद कासट, विनोद राठी, जुगल भवरलाल राठी, प्रा. गिरीश डागा, प्रा. सीताराम राठी, आनंद मालपानी, जगदीश गग्गड़, गोपाल झंवर , नट्टू झंवर एवम सम्पूर्ण अमरावती राजस्थानी समाज उमडा था.
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय केडिया, माहेश्वरी पंचायत के सरपंच सुरेश साबू, पूर्व सरपंच प्रा. जगदीश कलंत्री, ब्राह्मण महासभा के रमेश उर्फ पप्पू छांगाणी, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य अनिल अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे थे. वहां हर्षोल्लास और आनंद व्यक्त किया गया. शहर के विविध क्षेत्रों के गणमान्य भी अनिल अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे थे. मान्यवरों ने आशा व्यक्त की कि, अग्रवाल का सुलझा हुआ नेतृत्व एवं दूरगामी सोच से निश्चित ही बढिया काम महापालिका के माध्यम से होगा. अमरावती विकास की डगर पर आगे बढेगा.
* समाज हित में ठोस कार्य
मनपा मनोनीत सदस्य अनिल अग्रवाल ने प्राथमिक प्रतिक्रिया में कहा कि, अमरावती में समाजहित में ठोस कार्य करने पर उनका बल रहेगा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि, पार्टी ने उन्हें मनपा में बेहतरीन कार्यों हेतु भेजा है. अग्रवाल ने कहा कि, अपने संस्थागत व्यापक अनुभव वे मनपा में ठोस कार्यों के लिए उपयोग में लाएंगे.





