राजेंद्र उल्ले ने हथियायी जमीन!
पूर्व सैनिक धीरज सातपुते ने मांगी सुरक्षा

* चार सौ बीसी का भी आरोप
अमरावती /दि.17 – रिटायर्ड फौजी धीरज राजे सातपुते ने चांदूर बाजार के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र उल्ले पर गंभीर आरोप करते हुए उनसे अपनी जान को खतरा होने का दावा आज दोपहर पत्रकार परिषद में किया. सातपुते ने उल्ले पर फ्रॉड करने और झूठे दस्तावेजों के आधार पर पत्नी के नाम चिंचोली सरकारी वर्ग सर्वे नंबर में जगह कब्जाने का भी आरोप लगाया. सातपुते ने दो पेज का निवेदन मीडिया को दिया और दावा किया कि, उन्होंने सीधे देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है.
सातपुते ने आरोप लगाया कि, ग्रामपंचायत सदस्य रहते उल्हे ने काफी घालमेल किये. जमीन भी हथियाने का आरोप कर मार्कंडा में देशपांडे गढी परस्पर झूठे कागजात बनाकर गरीबों को बेच देने का कारनामा 2004 में करने का आरोप किया. इस बारे में शिरजगांव थाने में अपराध दर्ज किये जाने का दावा भी सातपुते ने किया. पत्नी संगीता उल्ले के नाम 2009 में चिंचोली सर्वे नंबर 50 में 112 वर्ग मीटर जगह हथियाने का आरोप धीरज सातपुते ने लगाया. सातपुते ने संभाजी महाराज जयंती के नाम पर चंदा हजम कर जाने का आरोप उल्ले पर लगाते हुए उससे जान को खतरा होने का दावा किया.





