राजकुमार पटेल का प्रशासन को कडा अल्टीमेटम

होली को देखते हुए आदिवासियोें को दें रोजगार

* मजदूर भी कर रहे हैं आंदोलन
धारणी/ दि. 3 – आदिवासी बहुल धारणी और चिखलदरा के लोगों को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मग्रायो में तुरंत रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग आज पूर्व विधायक राजकुमार पटेल ने की. उन्हीेंने दोनों तहसीलों के साथ जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देने के अंदाज में कहा कि अन्यथा वे एसडीओ कार्यालय के बाहर आंदोलन करेंगे. मेलघाट से महात्मा गांधी रोजगार योजना में काम नहीं मिलने के कारण मजदूर वर्ग पलायन कर रहा है. जबकि एक माह में उनका सबसे बडा होली का त्यौहार आनवाला है.
पूर्व विधायक राजकुमार पटेल ने अपना विषय समझाकर बताया कि आदिवासियों के लिए होली बडा त्यौहार ह््ै. वे महीने भर की मजदूरी से बचत कर इस पर्व को पारंपरिक उत्साह, उल्लास से मनाते हैं. अभी दशा यह है कि आदिवासी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा. जिससे पलायनर बढाहै. पलायन रोकने के लिए महात्मा गांधी गारंटी योजना में यही काम दिए जाने की मांग उन्होंने की. पटेल ने कहा कि मेलघाट में 80 प्रतिशत लोग मेहनत मजदूरी वाले हैं. जिसमें से 10 प्रतिशत खेतिहर कामों में रोजगार प्राप्त करते हैं. बाकी 70 प्रतिशत आदिवासियों के सामने रोजगार का विषय बडा कठिन हो रखा है. अत: तुरंत मजदूरी और काम देने का अल्टीमेटम कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल ने दिया.

Back to top button