बुलढाणा में रेपीस्ट शिक्षक की पिटाई

कक्षा तीसरी की छात्रा पर अत्याचार

बुलढाणा/दि.8 – महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की घटनाओं से गुस्सा व्यक्त किया जा रहा है, वहीं स्कूलों में बाल यौन शोषण की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं. बदलापुर के स्कूल में हुई बाल यौन अत्याचार की घटना के बाद पूरे राज्य में गुस्से की लहर दौड़ गई थी. साथ ही, ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग ने भी जोर पकड़ा. हालांकि, अभी भी स्कूलों में ऐसी घटनाएं होती दिखाई दे रही हैं. बुलढाणा जिले के लोणी गवली गांव के एक प्राथमिक स्कूल में ऐसा चौंकाने वाला और संतापजनक मामला सामने आया. इसके बाद, ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
जिले के मेहकर तहसील के लोणी गवली गांव के प्राथमिक स्कूल में तीसरी में पढ़ने वाली एक नौ वर्षीय छात्रा के साथ 58 वर्षीय शिक्षक ने यौन अत्याचार किया. आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब यह घटना हुई. घटना की जानकारी गांव के नागरिकों को मिलते ही सैकड़ों की भीड़ स्कूल की ओर दौड़ पड़ी. गांव के नागरिकों और महिलाओं ने इस शिक्षक की जमकर धुनाई की. तत्काल इस घटना की सूचना डोनगांव पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपी शिक्षक महादेव आत्माराम मानतोडे को हिरासत में ले लिया. हालांकि, ग्रामीण पुलिस को इस शिक्षक को ले जाने से रोक रहे थे और पिछले तीन घंटों से स्कूल में तनाव का माहौल बना हुआ देखा गया.
इस बीच, अंततः पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर इस आरोपी शिक्षक को डोनगांव पुलिस स्टेशन लाया है, वर्तमान में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है. विशेष बात यह है कि यह नराधम शिक्षक आने वाली 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाला है. सेवानिवृत्ति में महज डेढ़ महीना बाकी होने और उम्रदराज होने के बावजूद नराधम शिक्षक ने शिक्षक और छात्र के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है. वर्तमान में जानेफल पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ जमा है और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

Back to top button