6 हजार प्राध्यापकों की भर्ती

चंद्रकांत पाटिल का बडा ऐलान

* अनुदानित कॉलेजेस को मिलेंगे 5400 लेक्चरर्स
मुंबई/दि.17 – उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधानसभा में घोषणा कर दी कि, प्रदेश में 6 हजार से अधिक प्राध्यापकों की शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी. इनमें से 5400 लेक्चरर्स ग्रांट प्राप्त कॉलेजेस में नियुक्त होंगे. मंत्री पाटिल ने कहा कि, प्रदेश की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकरर नये महाविद्यालयों को अनुदानित आधार पर अनुमति नहीं देने की नीति फिलहाल बदली नहीं जा सकती. उन्होंने बताया कि, विद्यापीठों में भी 700 प्राध्यापकों की भर्ती होगी.
एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री पाटिल ने बताया कि, 2001 से पहले स्थापित 78 कॉलेजेस को अनुदान देने पर राज्य की तिजोरी पर पडने वाले भार की रिपोर्ट वित्त विभाग को भेजी गई है. अभी तक मंजूरी नहीं मिली है.

Back to top button