सुबह के शालेय सत्र में एक घंटा कम करें
प्राथमिक शिक्षक समिति की मांग

अमरावती /दि.21 – ग्रीष्मकाल के कारण प्राथमिक शालाएं सुबह के सत्र में चलाई जा रही है. जिसकी समयावधि 7.15 से 12.15 रखी गई है. अब राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति ने जिला परिषद सीईओ से अनुरोध किया गया है कि, इसे एक घंटा घटाकर 7 से 11 समयावधि की जाये. निवेदन देते समय जिलाध्यक्ष अजयानंद पवार, जिला महासचिव शैलेंद्र दहातोंडे, तहसील अध्यक्ष मनोज ओलंबे अंजनगांव सुर्जी उपस्थित थे. यह जानकारी राजेश सावरकर ने दी. उन्होंने बताया कि, शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश गाडे और पंडित भोयर भी मौजूद थे.
अध्यापकों का कहना है कि, शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) सुबह के सत्र के टाइमिंग फेरबदल के लिए राजी नहीं हो रहे हैं. 12.15 बजे तक कक्षाएं चलायी जा रही है. नन्हे बच्चे भरी दोपहरी कडी धूप में घर लौट रहे हैं. जिससे उनके स्वास्थ्य पर विपरित असर होने की आशंका है. शिक्षक संगठनों ने सुबह के सत्र में टाइमिंग का परिवर्तन चाहा है.





