रिफॉर्म्स क्लब जूस एवं स्नॅक्स सेंटर उद्घाटित

अनेकों गणमाण्य सदस्यों की रही उपस्थिति

अमरावती/दि.28 -रिफॉर्म्स क्लब जूस एवं स्नॅक्स सेंटर का उद्घाटन अनेकों गणमाण्य सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. डॉ. प्रफुल कडू के हाथो इस सेंटर का उद्घाटन हुआ.
पूर्वाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल कडू के हस्ते उद्घाटित इस समारोह में डॉ. राजेश जवादे (निर्वाचित सचिव), रवि महल्ले और धनंजय बंड (कार्यकारिणी सदस्य), पूर्वाध्यक्ष राजेन्द्र सिंघई, सीए चन्द्रकांत कलोती, प्रा. प्रकाश देशमुख, डॉ. अरूण वरणगांवकर, प्रतापराव देशमुख, डॉ. रविन्द्र कासट, भरत तसरे, कैलास पाडलकर, अल्लू जामनगरवाला, सतीश ठाकरे, एड. मनीष पातकर, डॉ. अमित गावंडे, आदि सदस्य उपस्थित थे. शहर के नामांकित जूस निर्माता आनंद एवं गायत्री साठे द्वारा इस सेंटर का संचालन किया जा रहा है. प्रकल्प प्रमुख रवि महल्ले का सदस्यों से अनुरोध है कि सुबह 7 से 11 और संध्या 6.30 से रात 10.30 बजे के बीच सेंटर में सपरिवार पधारकर आनंद ले.

Back to top button