अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की जयंती महोत्सव की पत्रिका का विमोचन

13 से 15 अप्रैल तक विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

* सभी समाज बंधुओं से उपस्थित रहने का संत साईं राजेशलाल कंवर की उपस्थिति में किया आवाहन
अमरावती/ दि.7– अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की 141 वीं जयंती महोत्सव निमित्त सोमवार 13 अप्रैल से बुधवार 15 अप्रैल के बीच विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत सामाजिक उपक्रमों का हर वर्ष की तरह आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी 13 से 15 अप्रैल तक चलनेवाले विविध कार्यक्रमों की पत्रिका विशेष बैठक में संत कंवरराम धाम के संत साई राजेशलाल कंवर के हाथों लोकार्पित की गई.
स्थानीय नासिककर प्लॉट स्थित संत सतरामदास धर्मशाला में अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की 141 जयंती महोत्सव निमित्त विशेष आमसभा का आयोजन किया गया था. आमसभा में संत कंवरराम धाम ट्रस्ट के गद्दीनशीन संत साई राजेशलाल कंवर की अध्यक्षता में सिटीलैंड के मुकेश हरवानी, बिजीलैंड के सचिव बंटी पारवानी, पूज्य पंचायत कंवर नगर के जगदीश छतवानी, एड. वासुदेव नवलानी, सुदामचंद तलडा, कोटुराम रायचंदानी, पं. दीपक शर्मा, डॉ. एस. के. पुंशी, पार्षद महेश मुलचंदानी, पूज्य पंचायत रामपुरी कैम्प के इंदरलाल गेमनानी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे. सभी मान्यवरों के हाथों सर्वप्रथम अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की 141 वीं जयंती महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया. इस अवसर पर जानकारी देेते हुए तुलसी सेतिया ने कार्यक्रम का विश्लेषण किया. जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे भानखेडा मार्ग पर स्थित संत कंवरराम धाम साहिब को दुग्ध स्नान करवाया जायेगा. सुबह 9 बजे कंवरनगर चौक पर महाप्रसादी का वितरण होगा. सुबह 10 बजे पूज्य गुरू ग्रंथ साहिब का अंखड पाठ साहिब आरंभ होगा. साथ ही पूज्य धुनी साहिब का आरंभ, शाम 5 बजे महिलाओं का सत्संग, रात 7 बजे आरती, रात 8 बजे हेल्थ चेकअप कैंप का उद्घाटन किया जायेगा. रात 9 बजे स्थानीय कलाकारों द्बारा गिरीश नारायण के मार्गदर्शन में भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. गायिका मंजूश्री आसुदानी व मुंबई के राज जुरानी की उपस्थिति में गरबा रास प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसके अलावा भोपाल की राम श्याम पार्टी व उल्हास नगर के मोहन भगत द्बारा भजन प्रस्तुत किए जायेंगे.
मंगलवार 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे आसादीवार, भजन कीर्तन व पूज्य धुनी साहिब का भोग साहिब भोग साहिब, पूज्य मदा साहिब का आरंभ , शाम 5 बजे महिलाओं का सत्संग रात 7 बजे आरती, रात 9 बजे कार्यक्रमों का स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम, रात 9.30 बजे लखी भगत के साथ इंटरनेशनल गायक सरल रोश, सौम्या पंजवानी, जलगांव के कलाकारों द्बारा नाले अलख जे…. नृत्य सिंधी नाटक गुरू शिष्य परंपरा पर आधारित सच्ची सतराम सृहिणों कंवरराम प्रस्तुत होगा. जिसका लेखन किशोर लालवानी, निर्देशन तुलसी सेतिया ने किया है.
पश्चात भोपाल के राम श्याम पार्टी व उल्हास नगर के मोहन भगत द्बारा भजन प्रस्तुत किए जायेंगे. बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे पूज्य गुरू ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का साहिब का भोग साहिब एवं पूज्य मदाह साहिब का भोग साहिब होगा. शाम 5 बजे महिलाओं का सत्संग, शाम 7 बजे आरती, रात 9 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति एवं अकोला के मास्टर तनिष्क वासरानी, संत परिवार द्बारा भजनों की प्रस्तुति जिसमें इंटरनेशनल गायक अनिल भगत जो उल्हास नगर से आयेंगे उनकी प्रस्तुति होगी. व. प. पू. संत साहिब कंवरराम साहिब, परम सेवा मंडल के मोहन भगत , तबलावादक के रूप में पवनकुमार द्बारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे. इसके अलावा संतो के आशीर्वचनों का सभी को लाभ मिलेगा. पल्लव से कार्यक्रम की समाप्ति होगी.

* यहां होगी निवास की व्यवस्था
बता दें कि इस बार अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की 141 वीं जयंती महोत्सव के लिए बाहर गांव से भी लोगों की आने की संभावना है. इस कारण उनके निवास के लिए कुछ होटल आरक्षित रखे जायेंगे. जिसमें एमआयडीसी मार्ग पर स्थित होटल दी प्राईम पार्क (0721-2950102)होटल आर.के. (9422158478), होटल एक्सल (0721-2651800) पर संपर्क कर सकते है. इन होटलों में महोत्सव के तीनों दिनों तक करीब 30 फीसदी तक विशेष छूट के साथ बुकिंग सुविधा प्राप्त होगी.

ऐसी होगी बस सेवा
इस तीन दिवसीय महोत्सव में सहभागी होने नि:शुल्क बस सेवा का भी आयोजन किया है. जिसमें रामपुरी के मिट्ठू चक्की, कंवरनगर सेवा मंडली, दस्तुर नगर माता मंदिर के सामने, बडनेरा झूलेलाल मंदिर से बसें रवाना होगी. इसके अलावा तीनों दिन अटूट लंगर सेवा का लाभ दिया जायेगा.
* इन संतों की रहेगी उपस्थिति
बता दें कि तीन दिवसीय अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की 141 वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में विविध संत एवं महापुरषों की उपस्थिति रहेगी. जिसमेंं अंजनगांव के देवनाथ आश्रम पीठाधिश्वर संत स्वामी जितेन्द्रनाथ महाराज, रायपुर के नवम ज्योत पूज्य शदानी तीर्थ संत साई युधिष्ठिरलाल साहिब, उल्हास नगर के गद्दीनशनी साई वसणशाह दरबार के के साई कमलकुमार साहिब , लखनउ के संत आसुदाराम शिव शांति के आश्रम के साई मोहनलाल साहिब, राजकोट के साई टहिल्याराम दरबार के संत साई सुखदेवरालाल साहिब , सतना संत कंवरराम दरबार के संत साई किशोरलाल साहिब, जलगांव ज्योति स्वरूप संत कंवरराम ट्रस्ट के साई देवीदास साहिब, संत साई समाणाराम दरबार इंदौर के साई गुरूमुखदास साहिब , स्वामी चांदुराम शीलूराम साहिब दरबार नागपुर के साई तुलसीदास, शिवधारा आश्रम के संत साई डॉ. संतोषकुमार महाराज, अयोध्या के संत साई नितिनकुमार, साई सुरेंद्रकुमार, लक्की साई की विशेष उपस्थिति रही् .

उपस्थित मान्यवरों ने अपने विचार साझा किए
इस विशेष आमसभा के माध्यम से उपस्थित मान्यवरों ने अपने विचार साझा किए. जिसमें सुदामचंद तलडा ने युवाओं की उपस्थिति पर जोर दिया. वही एड. वासुदेव नवलाने ने सिंधी समाज बंधुओं को अपने प्रतिष्ठान शाम 7 बजे के बाद बंद रखने का आवाहन किया तथा पार्षद महेश मूलचंदानी ने कहा कि छत्री तालाब से भानखेडा मार्ग जंगल परिसर है इस मार्ग पर जंगली जानवरों के साथ घुमावदार रास्ते के कारण कई बार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडता है. ऐसे में इस मार्ग पर किसी की गाडी खराब हो जाती है या फिर पेट्रोल खत्म हो जाता है तो उसे सहयोग करें. जो महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकलती है. उनके साथ परिवार की पुरूष मंडली भी उपस्थित रहे ताकि उन्हें सुरक्षित महसूस हो सके. अन्य सदस्यों ने भी अपने समयोचित विचार व्यक्त कर अपनी- अपनी ओर से सेवा देने का आश्वासन दिया. बैठक में शंकरलाल अडवानी, हरिशकुमार अडवानी, आतम भाराणी, टी सी बजाज, चंदरलाल मखवानी, मनोज मारवीजा, सत्यवान चांदवानी, राजकुमार बत्रा, नरसिंगलाल झांबानी, अजय बत्रा, ओमप्रकाश पुंशी, मनीष सिरवानी, मोहनलाल मुंधानी, राजेश एस. तरडेजा, सतीश लालवानी, प्रदीप हरवाणी, शिवकुमार मोहनानी, वसंत केशवानी, राजेंश बजाज, कपिल मंधान, शंकरलाल सेवानी, मनोहर झांबानी, श्याम खत्री, लालचंद वालेचा, विष्णु गोपालानी, विनोद कुकरेजा, क्रितेश कोटवानी, संतोष राजवानी,योगेश शादी, दीपक बजाज, राहुल तलरेजा, विनोद नानवानी, डेटाराम मनोजा आदि समाजबंधु बडी संख्या में उपस्थित थे.

विविध सामाजिक कार्यक्रमों की भरमार
बता दें कि बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे कंवरराम जरवार में सामुहिक जनेउ संस्कार का आयोजन किया गया है. पं. महेश शर्मा व पं. दीपक शर्मा की उपस्थिति में यह विधि पूर्ण की जायेगी. इसके अलावा बुधवार 15 अप्रैल की शाम 7 बजे से सिंधी युवा मंच द्बारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. वही दूसरी ओर संत कंवरराम मिशन महाराष्ट्र की दस्तुर नगर चौक स्थित संत कंवरराम विद्यालय में शाम 6 बजे बैठक ली जायेगी.

* तीन दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
स्वास्थ्य जांच शिविर की जानकारी देते हुए डॉ. रोमा बजाज ने बताया कि संत साई राजेशलाल के सानिध्य में संत कंवरराम महिला मंडल द्बारा इस वर्ष स्व. दीपचंद हरदासानी, स्व. सावित्रीदेवी, स्व. कमलादेवी हरदासानी की पावन स्मृति में मधु व लाल हरदासानी, अशोक हरदासानी की ओर से तीन दिवसीय नेत्रजांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है.

Back to top button