नवसारी की अवैध झुग्गियां हटाएं
बीजेपी के वैभव बगने पहुंचे आयुक्त के पास

* सैकडों लोगों के साथ दिया निवेदन
अमरावती /दि.25 – भाजपा अभियंता सेल के अध्यक्ष वैभव रवींद्र बगने सहित सैकडों नागरिकों ने आज मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा और महापौर को निवेदन देकर नवसारी संभाजी चौक राजपूत चौक की अवैध झोपडपट्टी हटाने की मांग कर डाली. इस समय सैकडों की संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे. अवैध झुग्गी के कारण न केवल परिसर में गंदगी फैल रही है, बल्कि अवैध धंधे भी पनपने की शिकायत बीजेपी अभियंता सेल अध्यक्ष ने की है. उन्होंने अतिक्रमण विभाग से शिकायत करने पर भी कोई एक्शन न लिये जाने पर हैरानी जतायी. अब आयुक्त महोदया से स्वयं ध्यान देकर अवैध झुग्गियां तत्काल हटाने की मांग बुलंद की है.
निवेदन की कापी तहसीलदार, लोनिवि के कार्यकारी अभियंता और गाडगे नगर थानेदार को भी दी गई है. इस समय सर्वश्री पंकज देशमुख, अतुल राउत, प्रफुल्ल मांडले, मयूर ठाकरे, श्याम यादव, सुरेश यादव, योगेश बांबोले, मंगेश पानसे, योगेश पानसे, नीलेश तिमाने, मुकूंद तंवर, अमेय कुलकर्णी, बी. जी. भोरे, सुनील नेसनेसकर, प्रेमानंद कात्रे, दिलीप वर्हाडे, सतीश घारड, साहबराव झगडे, राजेंद्र ठाकरे, अशोक टवलारे, सुभाष टवलारे, आर. सदांशिवे, साहेबराव राठोड, विलास पुंडकर, नरेंद्र कडू, मुकूंद माहोरे, महेश वाघमारे, ए. जी. बरडे, मिलिंद पठाडे, भाग्यश्री खांडेकर, अभिषेक लांडगे, सुधीर देशमुख, ऋषिकेश पांडे, अभिषेक वसु, वर्हाडे, श्रीकांत मेंढे, उमेश, विजय हरणे, गणेशराव महल्ले, विनोद तिडके, भाउराव डुकरे, विजय अढाव, गणेश वानखडे, दिनेश खासने आदि उपस्थित थे.





