न्यू अमरावती गुड्स ट्रांसपोर्ट असो. का निवेदन

विधायक खोडके ने कहा - यातायात समस्या का करेंगे हल

* सक्करसाथ में है वाहनों की प्रवेश बंदी
अमरावती/ दि.14 – राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार के बडे नेता और विधायक संजय खोडके ने सक्करसाथ के बडे वाहनों के यातायात नो एन्ट्री के विषय में शीघ्र हल निकालने का वादा किया है. न्यू अमरावती जनरल गुड्स ट्रांसपोर्ट असो. के पदाधिकारी अपनी समस्या लेकर विधायक खोडके के पास पहुंचे थे. ऐसे में विधायक खोडके ने उपरोक्त आश्वासन देने के साथ व्यापारी वर्ग को भी दिक्कत न होने पाए एवं जरूरी वस्तुओं का यातायात सामान्य रखने के बारे में पुलिस और लोनिवि से चर्चा करने की बात कही.
इस समय विधायक सुलभा खोडके, लोनिवि के अभियंता तुषार काले, ट्रांसपोर्ट असो. के अध्यक्ष इमरान खान, मोहम्मद अजीम उल्ला, मोहम्मद इस्माइल, अब्दुल करीम रारानी और अन्य ट्रांसपोर्टस मौजूद थे. चित्रा चौक- नागपुरी गेट मार्ग को उडानपुल के काम के कारण डायवर्ट किया जा रहा है. बडे वाहनों की एन्ट्री रोकी गई है. ऐेसे में रात 9 बजे से सबेरे तक सभी बडे वाहनों को वलगांव रोड- नागपुरी गेट से ट्रांसपोर्ट गली तक परमीशन देने की मांग की गई. ऐसे ही सुबह के समय लोहा बाजार- जवाहर गेट मार्ग से भारी वाहनों को जाने की अनुमति मांगी गई. ताकि जीवनावश्यक वस्तु का यातायात सरल किया जा सके.
चर्चा दौरान अमरावती गुड्स ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन विदर्भ चालक मालक संघर्ष समिती के अध्यक्ष – हाजी वसीम, सचिव – सुधीर पावडे, उपाध्यक्ष – साजिद मेमन, उपाध्यक्ष – पियुष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य – चेतन शाह, अब्दुल सलीम हाजी मोहम्मद ( दातार ), मोहम्मद इस्माईल अ. करीम राराणी आदि सहित न्यु अमरावती जनरल गुड्स ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन सक्करसाथ ट्रान्सपोर्ट लाइन के मोहम्मद अजीमउल्ला, मोहम्मद इस्माइल अब्दुल करीम राराणी, मो.सलीम मोहम्मद हारून लायकारिया, अब्दुल सलीम हाजी मोहम्मद, सलीम शाह नासिर शाह, इमरान काजी, जमील अन्वर, शाहिद वसीम शेख जमील शेख जब्बार, अमरावती गुड्स ट्रान्सपोर्ट असोशिएशन, विदर्भ चालक मालक संघर्ष समिती, न्यु अमरावती जनरल गुड्स ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन के पदाधिकारी व ट्रांसपोटर्स बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button