नागपुर इंटरसिटी के स्लीपर कोच आरक्षित

परसों 14 फरवरी से ही नई व्यवस्था लागू

* ंप्रवास सुरक्षित और सुव्यवस्थित
* 10 बोगियां रहती है जनरल
अमरावती/ दि.12- अमरावती- अजनी ट्रेन संख्या 12119 और 12120 के स्लीपर श्रेणी के डिब्बे अब पूर्ण रूप से आरक्षित रहेंगे. अनारक्षित प्रवासियों की स्लीपर कोच में होनेवाली भीड टालने के लिए यह निर्णय किए जाने की जानकारी नागपुर से जारी मध्य रेल की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है. इस बीच अमरावती के स्टेशन प्रबंधक महेंद्र लोहकरे ने अमरावती मंडल को बताया कि इंटरसिटी 16 डिब्बों की होती है. उसमें स्लीपर और एसी कोच छोडकर भी 10 बोगियां जनरल की होती है. इसलिए सामान्य यात्रियों को अजनी जाने और अमरावती आने के लिए भरपूर स्थान उपलब्ध है.
ट्रेन के एसी डिब्बे बंद रहने की जानकारी एक मराठी मीडिया ग्रुप की खबर में दी गई है. स्लीपर श्रेणी के यात्रियों हेतु वैध आरक्षित टिकट लेने पर ही प्रवेश दिया जायेगा. स्लीपर डिब्बों में अनारक्षित यात्रियों की भारी भीड होने की शिकायतें रहने से निर्णय किए जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी. स्लीपर के लिए टिकट बुकिंग सेवा तय होते ही तत्काल प्रभाव से आरक्षण प्रणाली से बुकिंग उपलब्ध कराई जायेगी. परसों 14 फरवरी से नई व्यवस्था लागू होेने की जानकारी रेलवे ने दी. रेलवे का साफ कहना है कि अमरावती- अजनी ट्रेन में आरक्षित डिब्बों में जनरल टिकट लेकर यात्रा अब नहीं की जा सकेगी.

Back to top button