सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

अमरावती/दि.23 – वरुड तहसील के अंतर्गत आने वाले बेनोडा पुलिस थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पांडुरंग नानाजी तायडे पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. लोणी निवासी प्रफुल्ल अंबादास गोहाड ने कथित रूप से तायडे पर लोहे की रॉड से हमला किया. हमले में तायडे के दोनों हाथ और दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं. उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है. आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद तायडे स्वयं बेनोडा पुलिस थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां पदस्थ पुलिस निरीक्षक देशमुख ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया. इस संबंध में स्थानीय स्तर पर रोष व्याप्त है. बताया जाता है कि मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद को भी देने का प्रयास किया गया, किंतु संपर्क नहीं हो सका. घायल तायडे का उपचार फिलहाल रिम्स अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के अनुसार वे जीवन-मरण से जूझ रहे हैं. इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यदि एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा, यह प्रश्न स्थानीय लोगों द्वारा उठाया जा रहा है. नागरिकों ने इस मामले में तत्काल अपराध दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब देखना होगा कि अमरावती पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में क्या कदम उठाता