सेवानिवृत्त प्राध्यापक को सिंगापुर दौरे के नाम पर 4 लाख रुपए से ठगा
फर्जी कृषिरत्न गुणीजन पुरस्कार भेजकर दिया परिवार को विदेश दौरे का प्रलोभन

* जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज, गाडगे नगर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.11 – एक सेवानिवृत्त प्राध्यापक को फर्जी कृषिरत्न गुणीजन पुरस्कार भेजकर सिंगापुर दौरे में नंबर लगे रहने का प्रलोभन देकर 4 लाख 4 हजार रुपए के ठगे रहने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. यह घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक अकोला के डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यालय में प्राध्यापक के रुप में कार्यरत अमरावती के नवसारी परिसर निवासी एक प्राध्यापक सेवानिवृत्त हो गये है. उनकी फेसबुक के माध्यम से मुंबई के चेंबूर में तिलक नगर में रहने वाले कृष्णा दामाजी जगदाडे के साथ पहचान हुई थी. सेवानिवृत्त प्राध्यापक को झुम एप की जानकारी रहने से आरोपी ने झुम मीटींग के जरिए सेवानिवृत्त प्राध्यापक को ठगने के मकसद से फर्जी कृषिरत्न गुणीजन पुरस्कार भेजा. आरोपी कृष्णा जगदाडे खुद को मनुष्यबल विकास सेवा अकादमी का अध्यक्ष बता रहा था. सेवानिवृत्त प्राध्यापक को यह फर्जी पुरस्कार भेजकर उनके परिवार को इस पुरस्कार वितरण समारोह के लिए सिंगापुर आने कहा. इस प्रलोभन में आकर सेवानिवृत्त प्राध्यापक आरोपी के कहे मुताबिक चलने लगे. उसने सिंगापुर आने के लिए चरणबद्ध तरीके से संबंधित प्राध्यापक को ठगना शुरु किया. आरोपी कृष्णा जगदाडे ने अपने खाते में पैसे भेजने कहा. शिकायतकर्ता ने अपने एसबीआई नवसारी शाखा के खाते से 1 लाख 66 हजार 200 रुपए और उनके दामाद के खाते से 42 हजार और बेटी के खाते से 1 लाख 95 हजार 800 रुपए ऐसे कुल 4 लाख 4 हजार रुपए आरोपी के फोन पे क्रमांक 8333037195, 9819338349 पर भेज दिये. संबंधित पुरस्कार के वितरण समारोह का सिंगापुर में आयोजन रहने का झूठा आश्वासन देकर फेसबुक पर ऑनलाइन विज्ञापन प्रसारित कर अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही गाडगे नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार 10 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 318, 329, 336 (2), 336 (3) तथा 66 (क), 66 (ड) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.





