जनप्रतिनिधियों की वापसी से विकास कार्यो की बंधी आशा

प्रभाग निहाय समस्याओं का होगा निराकरण तत्पर

*कल से महापालिका में जनता का राज
अमरावती/ दि. 5-महापालिका के 9 वर्षेा बाद हुए आम चुनाव पश्चात नई सरकार का पद ग्रहण कल शुक्रवार 6 फरवरी को होने जा रहा है. जिससे अमरावतीवासियों ने अब विकास कार्यो के साकार होने की आशा जागी है. उसी प्रकार प्रभाग की छोटी- मोटी समस्याओं के भी तत्पर निदान की आशा समस्त अमरावती कर रही है. बता दें कि अमरावती ने अपने मिजाज के अनुरूप महापालिका में मिलाजुला जनादेश आदेश दिया. किसी एक पार्टी को मनपा के सत्तासूत्र सौंपने की बजाय सभी दलों के नगरसेवकों को मिलकर काम करने का संदेश जनादेश में निहित है.
4 वर्षो तक प्रशासक राज
महापालिका के इलेक्शन इससे पहले 2017 फरवरी में हुए थे. पांच वर्ष का कार्यकाल 2022 में पूर्ण होते ही प्रशासन राज कायम हो गया. अमरावती के बाशिंदों की शिकायत रही कि प्रशासक राज में शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सघर्ष करना पडा. जनप्रतिनिधियों के अभाव में नागरिकों की शिकायतें और जनहित के मुद्दे प्रभावी ढंग से सामने नहीं आ सके थे. विधायकों और सांसदों ने मनपा में जनहित के मुद्दे उपस्थित करते हुए अनेक बैठकें की किंतु लोगों का समाधान नहीं होने की चर्चा ही सुनाई दी.
कर वसूली प्रभावित
विकास कार्यो के प्रलंबित हो जाने से शहर में नानाविध समस्याएं बढ गई. जिसमें अतिक्रमण, यातायात जाम, पार्किंग की कमी, सीसीटीवी न लग पाना, कुछ एरिया में पेय जल संकट का समावेश रहा. नालियों की टूट फूट जाने और सर्विस गलियां भी अस्त व्यस्त हो जाने की शिकायतें रही. शहर का एक बडा उडानपुल का काम अटक गया था. यह भी मनपा चुनाव में चुनावी मुद्दा बना. हाउस टैक्स की वसूली प्रभावित होने का चित्र देखा गया. जबकि महापालिका की आय का मुख्य स्त्रोत संपत्ति कर ही रहता है.
अब जनता का राज
परसों 6 फरवरी को नये मनपा सदन की पहली आमसभा होेने जा रही है. जिसमें नियम और परपंरा के मुताबिक सबसे पहले महापौर तथा उप महापौर के चुनाव होंगे. तत्पश्चात कामकाज आगे बढेगा. मनपा में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पदारूढ होने जा रही है. राज्य में सत्ता होने से अमरावतीवासियों को अभूतपूर्व विकास कार्यो की आशा जागी है. अब निर्वाचित नगरसेवक रहने से जनता काफी उम्मीदें मनपा के कामकाज को लेकर कर रही है.
होगा विपक्ष भी मजबूत
मनपा सदन की संख्या से स्पष्ट हो गया कि विपक्ष भी सुदृढ रहेगा. कांग्रेस और एमआयएम के अधिकांश सदस्य रहने से समय पर जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी रहेगी. जनहित में निर्णय लेने बाध्य करने का प्रयास विपक्ष निश्चित ही करेंगा. बल्कि जानकारी के अनुसार आमसभा के वास्ते अभी से आयुध तैयार किए जा रहे हैं. कुछ मुद्दे विपक्ष के हाथ लग गये हैं. जो भी हो मनपा में जनता का राज आने से लंबित समस्याओं से छुटकारा मिलने की आशा नवसारी से लेकर बडनेरा नई बस्ती तक विस्तृत मनपा के 22 प्रभागवासियों, वोटर्स है.

Back to top button