7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए राजस्व सहायक गिरफ्तार

वर्धा /दि.26 – कृषि भूमि के प्रकरण से संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने और आदेश पारित करने के लिए राजस्व सहायक विद्या ज्ञानेश्वर लोखंडे (55) को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया.
मौजा लोणार का खेत सर्वे नं. 87 आरजी 2.00 हेक्टेअर आर यह शिकायतकर्ता का खेत उसके जेठ ने परस्पर नागपुर के रामटेके को बेच दिया था. यह जानकारी पता चलने पर कृषि भूमि का फेरफार रोकने के लिए शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय में आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदन किया था. आवेदन पर शिकायतकर्ता ने अपने वकील के जरिए अपना पक्ष प्रस्तुत किया था. इस विवादित कृषि भूमि के केस में संबंधित व्यक्ति को नोटिस और शिकायतकर्ता को उसके पक्ष में आदेश पारित करने के लिए राजस्व सहायक ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. लेकिन शिकायतकर्ता को यह रिश्वत देना मंजूर नहीं था. इस कारण उसने एसीबी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पश्चात राजस्व सहायक 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया.





