बडनेरा में सडक हादसा, एक की मौत
मृतक की पहचान करने का आवाहन

अमरावती/दि.11 – बडनेरा थाना क्षेत्र हिंदू स्मशान भूमि के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बडनेरा पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. हादसे में घायल को उपचार के लिए 108 एबुलेंस की मदद से इर्विन अस्पताल में भर्ती किया गया. किंतु बचाया न जा सका. पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. लोगों से मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो बडनेरा थाने से संपर्क करने का आवाहन पुलिस ने किया है.





