महावितरण कार्यालय में 3.22 लाख रुपए नकद चोरी

शटर तोडकर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

वरुड /दि.26 – वरुड शहर में महावितरण बिजली विभाग के उपविभाग कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने कार्यालय का शटर खोलकर अंदर रखी 3 लाख 22 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार 24 मार्च ककी रात वरुड के उपकार्यकारी अभियंता महावितरण उपविभाग में हुई है. शिकायतकर्ता अभिजीत अरविंद फाटे जो महावितरण विभाग में कार्यरत है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अज्ञात चोरों ने कार्यालय का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया और लकडी के कपाट में रखी लोहे की पेटी तोड दी. बताया गया है कि, पेटी में रखी 3 लाख 22 हजार रुपए की नकद राशि तथा 35 हजार 840 रुपए का एक धनादेश रखा था. चोर नकदी लेकर फरार हो गए. कुल 3 लाख 22 हजार रुपए से अधिक का माल चोरी हुआ है. इस मामले में वरुड पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है.

Back to top button