मजिप्रा के निर्माणकार्य स्थल पर 7.65 लाख रुपए की चोरी

गाडगे नगर थाना क्षेत्र के कठोरा नाका की घटना

अमरावती/दि.5- कठोरा नाका परिसर की पुरानी टंकी के पास जारी मजिप्रा के निर्माणकार्य स्थल से अज्ञात चोर ने 7 लाख 65 हजार 10 रुपए का माल चुरा लिया. गाडगे नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.
जानकारी के मुताबिक कठोरा नाका परिसर के पुरानी पानी की टंकी के पास महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्बारा नई पानी की टंकी का निर्माणकार्य शुरू हैं. यह कार्य पिछले डेढसाल से जारी हैं और यहां पर हर्षराज कॉलोनी निवासी हेमंत सुदाम वंजारी (42) नामक व्यक्ति पिछले तीन माह से काम पर हैं. इस निर्माणकार्य स्थल पर विभिन्न स्वरूप का साहित्य रखा हुआ था. 3 फरवरी से 4 फरवरी के दौरान हेमंत वंजारी ने यहां जाकर देखा तब निर्माण कार्य में लगनेवाले साहित्य का 7 लाख 65 हजार 10 रुपए का माल गायब दिखाई दिया. चोरी होने का पता चलते ही उसने तत्काल गाडगे नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button