, समर्थ माउली सरकार,
19 को गौमाता की ऐतिहासिक रक्ततुला

* जिले में रक्तदान की होड
* जीतेेन्द्रनाथ महाराज और जगतगुरू समर्थ माउली सरकार की मुख्य उपस्थिति
* परसों से सप्ताह भर कार्यक्रम
अमरावती/ दि.9 – शहर की अनेक सेवाभावी संस्थाओं, संगठनों ने अमरावती को जंचे, उसकी गरिमा में बढोत्तरी हो, ऐसा गौमाता रक्ततुला का ऐतिहासिक आयोजन आगामी 19 अप्रैल को श्री गौरक्षण संस्था में किया है. जिसमें जगदगुरू श्री समर्थ माउली सरकार, अंजनगांव की देवनाथ पीठ के पीठाधीश जीतेन्द्रनाथ महाराज और अन्य गणमान्य प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी आज दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई. इस समय संयोजक रमेश उर्फ पप्पू छांगाणी, सहसंयोजक एवं माहेश्वरी पंचायत के सरपंच सुरेश साबू, महेंद्र भूतडा, दीपक मंत्री, नवल चांडक, रेवती देशपांडे, आल्हाद कलोती, शैलेंद्र मिश्रा, एड. आर.बी. अटल, प्रा. जगदीश कलंत्री, संजय राठी, डॉ. शशांक दुबे, प्रवीण जोशी, मिलिंद देशपांडे, डॉ. मनीष दुबे, श्याम शर्मा उपस्थित थे.
संयोजकों ने बताया कि यह आयोजन अ.भा. ब्राह्मण महासंघ, श्री माहेश्वरी पंचायत, श्री गौरक्षण संस्था तथा श्री रामचरित मानस परिषद का संयुक्त व ऐतिहासिक आयोजन है. जिले में आयोजित रक्तदान शिविरों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. चांगापुर,महारूद्र मारोती संस्थान, श्रीक्षेत्र वेढापुर में हनुमान जयंती पर 700 से अधिक यूनिट रक्त संकलन हुआ. 1500 यूनिट रक्त संकलन का लक्ष्य रखा गया है. अगला शिविर रविवार 12 अप्रैल को माहेश्वरी भवन में रखा गया है. जिले के अनेक नगरों, शहरों में रक्तदान के आयोजन सफल हो रहे हैं.
उन्होंने बताया कि गौ प्रेमियों की अपार आस्था हो रही है. अभियान अंतर्गत 11 से 19 अप्रैल तक विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ और अनुष्ठान रखे गये हैं. 11 अप्रैल शनिवार को हिन्दू स्मशान घाट में हनुमान चालीसा पाठ होगा. 13 अप्रैल को एकादशी उपलक्ष्य श्री माहेश्वरी राधाकृष्ण मंदिर में महाआरती होगी. मंगलवार 14 अप्रैल को श्री गौरक्षण संस्था में सुंदरकांड पाठ होगा. श्री परशुराम गौशाला में 15 अप्रैल को गौचारा अर्पित होगा. 16 अप्रैल को वकील लाइन के श्री गजानन मंदिर में सामूहिक बावनी पाठ होगा. 17 अप्रैल को जेवड नगर वृध्दाश्रम में भोजन सेवा और 18 अप्रैल को फाइनल मीटिंग रखी गई है.
19 को भव्य जुलूस
19 अप्रैल को अक्षय तृतीया उपलक्ष्य भगवानश्री परशुराम जयंती के साथ गौमाता की भी भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर रंगारी गली से प्रारंभ होगी. सक्करसाथ, जवाहरगेट, प्रभात चौक, सरोज चौक, श्याम चौक, अंबादेवी, गांधी चौक से श्री गौरक्षण संस्था में शोभायात्रा पहुंचेगी. सभी गौप्रेमियों, धर्मप्रेमियों से शोभायात्रा की गरिमा बढाने का आवाहन आयोजकों ने किया है.
विश्व में पहली बार
गौमाता की रक्ततुला का यह समस्त विश्व में कदाचित पहला अवसर है. अत: दर्यापुर, अंजनगांव, परतवाडा, चिखलदरा, चांदुर बाजार, मोर्शी, वरूड, धामणगांव सभी जगह रक्तदान शिविर सफल हो रहे है. अभिनव और प्रेरणादायी आयोजन में असंख्य धर्मप्रेमी उत्साह से सहभागी हैं





