यवतमाल में विद्यार्थियों के लिए बनेगा 5 एकड जमीन पर स्कूल : बावनकुले

विधानसभा प्रश्नोत्तर

मुंबई /दि.19 यवतमाल जिले के पुनवट गांव में प्रस्थावित स्कूल के लिए राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि, क्षेत्र के 700 विद्यार्थियों के स्कूल के लिए 5 एकड जमीन पर्याप्त है. जिसका जल्द काम शुरु होगा. यह मुद्दा विधायक संजय देरकर ने उठाया. मंत्री बावनकुले ने बताया कि, प्रस्तावित स्कूल का क्षेत्र खनन (माइनिंग) जोन में आता है. जिसके चलते ग्रामपंचायत और संबंधित कंपनी डब्ल्यूसीएल ने स्कूल के लिए वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है. सरकार के पास उपलब्ध जमीन पर स्कूल स्थापित करने की योजना है.

* मत्स्य मंत्री नीलेश राणे ने माना, राज्य का मत्स्य व्यवसाय दबाव में
अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं का असर अब महाराष्ट्र के मत्स्य व्यवसाय पर दिखाई देने लगा है. अमेरिकी आयात शुल्क में बढोत्तरी के कारण राज्य के समुद्री उत्पाद, खासकर झिंगा निर्यात पर असर पडा है. इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में मत्स्य मंत्री नीतेश राणे ने कहा कि, केेंद्र सरकार के वाणिज्य विभाग के अंतर्गत आने वाली संस्था मरिन प्रोडक्टस एक्स्पोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अभी बातचीत जारी है. हालांकि, अमेरिका द्वारा भारतीय समुद्री उत्पादों पर आयात शुल्क बढाने से राज्य के निर्यात उद्योग पर दबाव बढा है और यह व्यवसाय में दबाव है.

Back to top button