विद्याभारती माध्यमिक विद्यालय में मनाया विज्ञान दिवस

अमरावती/दि.4 – स्थानीय पत्रकार कॉलोनी स्थित विद्याभारती माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक एस.वी. राजपुत ने की. इस समय विद्याभारती इंग्लिश स्कूल व महाविद्यालय के प्राचार्य अडगोकार, विज्ञान शिक्षक एस. एस. यादव, एन.एस, काले, आर.पी. इखार प्रमुख रूप से उपस्थित थे. सर्वप्रथम विद्यालय के छात्रों के लिए आयोजित चर्चा सत्र में विद्यार्थियों के विज्ञान संबंधित प्रश्नों का समाधान किया गया. मुख्याध्यापक राजपूत ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विज्ञान के अविष्कारों के लाभ और हानी का महत्व विषद किया. कार्यक्रम का संचालन बी.पी. मेनन व आभार डॉ. ए.पी. यादव ने माना. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button