भाजपा स्थापना दिवस और नवनीत राणा के जन्मदिन पर सेवा उपक्रम

नेत्रहीन विद्यार्थियों को अन्नदान

* कार्यक्रम का सुंदर और अनुशासित नियोजन
अमरावती/दि.8 भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस एवं अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा का जन्मदिन अमरावती ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा ने प्रेरणादायी और सामाजिक दायित्व के जतन स्वरुप सेवा उपक्रम से मनाया. समाजहित के कार्यो को जोडकर इस राजकीय त्यौहार को नया आयाम देने का प्रयास किया गया. डॉ. नरेंद्र भिवापुरकर अंध विद्यालय और आंशिक अंध कार्यशाला में नेत्रहीनों और जरुरतमंदों को अन्नदान किया गया. पौष्टिक भोजन देते हुए उनके चेहरे पर आनंद लाने का प्रयत्न भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया.
इस समय बीजेपी जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन इंगले, उपाध्यक्ष अमित बाबूलकर, विकास देशमुख, गायत्री देशमुख, श्रेयस देशमुख और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का नियोजन व क्रियान्वयन सुयोग्य पद्धति से किया गया. संपूर्ण वातावरण सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत हो गया था. इस समय नेत्रहीन विद्यार्थियों से सहज संवाद भाजयुमो और भाजपा पदाधिकारियों ने किया. विद्यार्थियों की दैनंदिन जीवन की समस्याएं जानने का प्रयास हुआ. समाज के अंतिम घटक तक मदद का हाथ पहुंचाने को ही सच्ची सेवा का संदेश उपक्रम के माध्यम से दिया गया.

Back to top button