विवाहिता से शादी का झांसा देकर दुराचार

पति से तलाक लेने के लिए भी धमकाया

अमरावती/दि.23 – बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाली 31 वर्षीय विवाहित महिला के साथ अपने परिचय का फायदा उठाते हुए विवेक पुरुषोत्तम उगले (30, माताफैल, जुनीबस्ती, बडनेरा) ने उसे अपने प्रेमजाल में फांसा और उसके साथ विवाह करने का झांसा देते हुए उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. साथ ही साथ उसे अपने पहले पति से तलाक लेने के लिए भी धमकाया. इस मामले को लेकर विवाहिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बडनेरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 व 351 (2) के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है.

Back to top button