शरद पवार को डिस्चार्ज

पुणे/ दि. 14 – देश के बडे नेता, राष्ट्रवादी कांग्रेस के सर्वेसर्वा शरद पवार को आज तबियत ठीक होने के बाद निजी अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया. गत 5- 6 दिनों से वे रूबी अस्पताल में एडमिट थे.
डॉक्टर पुरवेझ ग्रँट ने बताया कि साहेब को संपूर्ण विश्राम का मशवरा दिया गया है. उनकी तबियत अब ठीक है. सुपुत्री सुप्रिया सुले अपने पिता शरद पवार को लेने अस्पताल पहुंची थी. साहेब ने व्हीलचेयर से वहां उपस्थित सभी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
रूबी अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि पवार साहब का स्वास्थ्य बेहतर होने से उन्हें खुशी हो रही है. साहब को कफ की शिकायत थी. अत: एन्टी बायोटिक्स दवाई दी गई.





