शरद पवार फिर अस्पताल में
करीबियों ने बताया रुटीन चेकअप

पुणे/दि.16 – राष्ट्रवादी कांग्रेस एसपी के सर्वेसर्वा शरद पवार को आज फिर यहां रुबी हॉल क्लीनिक में लाया गया है. करीबियों ने बताया कि, चिंता की बात नहीं है. सीनियर पवार की कुछ रुटीन जांच होगी. दोपहर को मिले समाचार के अनुसार विस्तृत टेस्ट किए जाने हैं. डॉ. परवेझ ग्रँट और डॉ. अभिजीत लोढा के नेतृत्ववाली टीम शरद पवार का चेकअप करेगी. उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर्स सामान्य है. सीने में हुआ संसर्ग अब ठीक हो चुका है. प्रिवेंटिव चेकअप के लिए उन्हें लाया गया है.
शरद पवार को पिछले हफ्ते इसी अस्पताल में दाखिल किया गया था. अजीत पवार के निधन के बाद उनकी तबीयत अचानक नासाज हो गई थी. उन्हें सप्ताहभर एडमिट रखने के बाद डिस्चार्ज दिया गया.





