शशिकांत बोंडे ने की सी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण

अमरावती / दि.10 – भातकुली तहसील में कुंड खुर्द में किसान पुत्र शशिकांत सुमंतराव बोंडे तथा शशिकांत यह महाराष्ट्र सरपंच संगठन का संस्थापक अध्यक्ष गजानन बोंडे का भतीजा है. इसने देश की कठिन समझी जानेवाली सनदी लेखापाल ( सी.ए. ) परीक्षा उत्तीर्ण की है. श्री चंद्रभान जी विद्यालय कुंड सर्जापुर इस ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय का कक्षा 10 वीं का विद्यार्थी शशिकांत ने सी.ए. कर अपने चंद्रभानजी विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है. इस संबंध में जिला अध्यक्ष मो. गुलाम नबी इंदलेकर, पूर्व अध्यक्ष बाबाराव दहीकर, मोहन चव्हाण, रहमत खां पठान, सुनील डहाके, आशुतोष देशमुख, दिलीप कोहले, मेघश्याम घोंगले, प्रमोद महल्ले, , अविनाश ढोके, विनोद ढोणे, महिला आघाडी जिलाध्यक्ष रक्षणा सरदार, संगीता बद्रे, वर्षा यादगिरे, रीनाताई मकेश्वर आदि मान्यवरों ने उसका अभिनंदन किया् है.

Back to top button