समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण हेतु शीला पोपट का सम्मान
हमेशा से रहा संगठन मजबूत करने का प्रयत्न

* समर्पण, सेवा, नेतृत्व का यह गौरव
अमरावती/ दि. 10 – श्री लोहाणा महापरिषद विदर्भ विभाग महिला अध्यक्षा श्रीमती शीला राजेश पोपट को अध्यक्षीय कार्यकाल दौरान संगठन के प्रति निस्वार्थ सेवाभाव, अनुकरणीय समर्पण और निरंतर सहयोग के लिए समाज सेवा तथा महिला सशक्तीकरण हेतु सम्मानित किया गया है. लोहाणा महापरिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश भाई विठलानी, महिला समिति की अध्यक्षा और ट्रस्टी रश्मी बेन विठलानी के मार्गदर्शन में शीला पोपट ने समाज के लिए समर्पण भाव से कार्य किया. इस कारण उन्हें गौरवान्वित किया गया है. शीला पोपट को सभी स्तरों से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही है.
मुंबई में आयोजित समारोह में लोहाणा महापरिषद की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति बेन ठक्कर और दक्षिण विभाग की ज्योतिबेन खिरैया को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है.
सम्मान स्वीकार करते हुए श्रीमती शीला पोपट ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि न होकर पूरी टीम, परिवारजनों, समाज के सहयोग का सुफल है. समाज सेवा का कार्य निरंतर चलनेवाला यज्ञ है. जिसमें सभी के सहयोग से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है. भविष्य में भी समाज, संगठन और महिलाओं के उत्थान हेतु पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ कार्य करते रहने का प्रण शीलाबेन पोपट ने व्यक्त किया. उन्होेंने कहा कि यह पुरस्कार सामाजिक योगदान की न केवल सार्वजनिक स्वीकृति है. बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और नेतृत्व मूल्यों को प्रोत्साहन देनेवाली प्रेरणादायक उपलब्धि भी है.
अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में शीलाबेन पोपट के नेतृत्व में कई सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन अभूतपूर्व रूप से सफल रहे. सामूहिक संस्कार कार्यक्रम, महिला जागरूकता अभियान एवं समाज हित के कार्य सफलता से संपन्न हुए. उन्होंने टीम भावना के साथ प्रत्येक वर्ग को जोडने का प्रयास किया और संगठन को नई उंचाई दी.