शेख मुबीन कुरैशी लापता
सरगर्मी से चल रही तलाश

* जानकारी व सूचना देने की अपील
अमरावती/दि.20 – स्थानीय तारखेडा परिसर की कुरैशी गली में रहनेवाले 60 वर्षीय शेख मुबीन शेख हबीब कुरैशी विगत 16 मार्च की शाम 5 बजे से लापता है. जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. साथ ही आम नागरिकों से शेख मुबीन कुरैशी को खोजने या उनके बारे में जानकारी देने की अपील भी जारी की गई है.
इस बारे में सूचित करते हुए बताया गया कि, शेख मुबीन कुरैशी को चलने में दिक्कत होती है, साथ ही वे साफ तरीके से बातचीत नहीं कर पाते. उन्हें आखरी बार फार्मल शर्ट और पैंट में देखा गया था. यदि किसी भी व्यक्ति के पास शेख मुबीन कुरैशी की कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत मोबाइल क्र. 9860183029 तथा 7720859585 पर संपर्क करते हुए बताया जाए.





