हिंदवी स्वराज्य प्रतिष्ठान का शिव जन्मोत्सव
जिंदा शहीद बिट्टा का 6 को उद्बोधन

अमरावती /दि.5 – हिंदवी स्वराज्य प्रतिष्ठान दस्तूर नगर ने कल 6 मार्च शुक्रवार को शाम 6 बजे साधना कॉलोनी मैदान पर शिव जन्मोत्सव का आयोजन किया है. जिसमें जिंदा शहीद के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री मनींदरजीत सिंह बिट्टा का व्याख्यान रखा गया है. संस्थाध्यक्ष विवेक धर्माले ने बताया कि, वरिष्ठ समाजसेवी नानकराम नेभनानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. वहीं आरएसएस के प्रांत संघ चालक चंद्रशेखर भोंदू एवं विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम में ढोल ताशा पथक का वादन, शिव राज्याभिषेक समारोह नाटिका, ऐतिहासिक शस्त्रों की प्रदर्शनी, निस्वार्थ सेवाभावी संस्थाओं का सत्कार एवं महाआरती का भी आयोजन है. जिसमें अवश्य उपस्थित रहने और देशभक्ति की गंगा में सराबोर होने का आवाहन प्रतिष्ठान के सर्वश्री विवेक धर्माले, डॉ. अविनाश काले, रोहित नवले, उत्कर्ष गजरे, मिलिंद देशपांडे, गौरव केने, वरुन मलिये, शशांक देशपांडे, जीतेश पंडित, पराग छांगानी, दीपक दादलानी, डॉ. लोभस घडेकर ने किया है.





