दर्यापुर में धधकी शिवाई बस

बाल-बाल बचे एक दर्जन से अधिक मुसाफिर

* भरी दोपहर 2 बजे की घटना से खलबली
दर्यापुर /दि.12- दर्यापुर में रेल्वे गेट के पास आज दोपहर 2 बजे के लगभग अकोला से यहां आ रही राज्यपथ परिवहन निगम की शिवाई बस में अचानक आग लग गई. जिससे खलबली मची. गनीमत रही कि, बस में सवार चालक और वाहक सहित एक दर्जन से अधिक यात्री जलती बस से किसी तरह सुरक्षित उतर गये.
बस को चालक ने समय रहते सडक किनारे रोका. उसमें लगी आग पर लोगों ने पानी डालकर नियंत्रण का प्रयास किया. दर्यापुर नगर परिषद की दमकल भी वहां पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया गया. शॉर्ट सक्रिट से आग लगने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है. समय रहते पता चल जाने से भरी दोपहर आसमान से बरसती आग के बीच यह घटना हुई. सभी बाल-बाल बचे यात्रियों ने राहत की सांस ली. तथापि घटना की वजह से काफी देर तक दर्यापुर रोड पर यातायात बाधित रहा. सैकडों की संख्या में लोग वहां तमाशबीन के रुप में उमडे थे. बहरहाल अंत भला तो सब भला की चर्चा हो रही थी. हाल के दिनों में इलेक्ट्रीक बसों का चलन बढा है. ऐसे में शॉर्ट सक्रिट से आग के हादसे भी हो रहे हैं.

Back to top button