6 मार्च को दस्तुरनगर में शिवजन्मोत्सव समारोह

ऐतिहासिक शस्त्रों की प्रदर्शनी सहित अनेक आयोजन

* हिंदवी स्वराज्य प्रतिष्ठान ने पत्र-परिषद में दी जानकारी
अमरावती/दि.27हिंदवी स्वराज्य प्रतिष्ठान की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती तिथि के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च को मनाई जाएगी. प्रतिष्ठान की ओर से गत 11 वर्षों से शिवजन्मोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी आगामी 6 मार्च को शाम 6 बजे शिवजन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन साधना कॉलनी मैदान, दस्तूर नगर में किया जा रहा है. संपूर्ण कार्यक्रम में ढोल-ताशा पथक का वादन, शिवराज्याभिषेक समारोह में नाटिका, ऐतिहासिक शस्त्रों की प्रदर्शनी, वक्ताओं का प्रबोधन, निस्वार्थ सेवाभावी संस्थाओं का सत्कार व महाआरती, चित्रकला स्पर्धा, पुरस्कार वितरण आदि का आयोजन किया जा रहा है, यह जानकारी प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने आज जिला मराठी पत्रकार संघ में ली पत्र-परिषद में दी.
आयोजन संबंधी अधिक जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि, कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में एआयएटीएफ के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, बतौर अध्यक्ष नानकराम नेभनानी, प्रमुख अतिथि चंद्रशेखर भोंदू, विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामानंद पोकले की उपस्थिति रहेंगी. पत्र-परिषद में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विवेक धर्माले, कार्याध्यक्ष डॉ. अविनाश काले, उपाध्यक्ष रोहित नवले व उत्कर्ष गजरे, कोषाध्यक्ष मिलींद देशपांडे, सचिव गौरव केने, सहसचिव वरून मलीये, सदस्य जितेश पंडित, पराग छांगाणी, दीपक दादलानी व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button